मोबाइल वीडियो एडिटर चाहिए — 5 से 7 लोग

GrowthSpark · सर्वधर्म, कोलार रोड, भोपाल

1. ये जॉब उन लोगों के लिए है जिन्होंने अभी तक एडिटिंग या डिज़ाइनिंग की कोई जॉब नहीं की और पैसे लेकर काम नहीं किया। अगर आपने कंप्यूटर क्लास में Photoshop या Premiere सीखा है, तो भी आप फ्रेशर ही हैं — बेझिझक अप्लाई कीजिए।

2. सैलरी ₹7,000 से ₹8,000 महीना — फिक्स। इस पर कोई बात नहीं होगी।

3. रोज़ ऑफिस आना है — सर्वधर्म, कोलार रोड, भोपाल। सुबह 10 से शाम 6। वर्क फ्रॉम होम बिलकुल नहीं।

साफ़ बात कर लेते हैं —

₹7,000–₹8,000 कम है, हमें पता है। ये किसी experienced एडिटर की सैलरी नहीं है, ये पहली नौकरी की सैलरी है। इसीलिए हम आपसे कोई भारी काम भी नहीं करवाएँगे — CapCut पर बेसिक एडिटिंग और AI वॉइस, बस इतना। नहीं आता तो भी चलेगा, काम करते-करते सिखा देंगे — और सिखाने के पैसे नहीं लगते।

हम ये वादा नहीं कर रहे कि सैलरी कब बढ़ेगी। जो है, वही बता रहे हैं। अगर आपको अभी ज़्यादा पैसे चाहिए तो ये जॉब आपके लिए नहीं है — और इसमें कोई बुराई नहीं है।

मेल और फ़ीमेल, दोनों अप्लाई कर सकते हैं। अपना ठीक-ठाक मोबाइल होना चाहिए, क्योंकि पूरा काम मोबाइल पर होता है।

4 सवाल · करीब 2 मिनट

ये जॉब मेरे लिए नहीं है

हम कौन हैं

GrowthSpark — ये वेबसाइट हमारी अपनी growthspark.org.in की ही है।

ऑफिस: सर्वधर्म, कोलार रोड, भोपाल

बात करने वाले: GrowthSpark टीम

हम कोई फीस नहीं लेते — न फॉर्म की, न इंटरव्यू की, न सिखाने की, न जॉइनिंग की। न कोई बॉन्ड, न कोई डिपॉज़िट। अगर कोई GrowthSpark के नाम पर पैसे माँगे, तो वो हम नहीं हैं।

बाक़ी बातें — हफ़्ते में कितने दिन काम, छुट्टी कौन-सी, लंच का टाइम, सैलरी महीने की कौन-सी तारीख़ को, ट्रेनिंग कैसे होगी, और ऑफिस का पूरा पता — ये सब हम आपको ख़ुद बताएँगे, फ़ोन पर या इंटरव्यू में। यहाँ इसलिए नहीं लिख रहे कि ये बातें सीधे बात करके बताना चाहते हैं।

18 साल से कम उम्र वालों को हम नौकरी पर नहीं रख सकते — ये कानून है।

फॉर्म में सिर्फ़ आपका नाम और WhatsApp नंबर लिया जाएगा। और कुछ नहीं। सिर्फ़ इसी जॉब के लिए — 60 दिन बाद अपने आप हटा दिया जाएगा।
प्राइवेसी पॉलिसी  ·  मेल: hiring@growthspark.org.in